Weather Update: चक्रवाती तूफान का बड़ा असर, दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बदला मौसम

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है,  दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में मौसम बदला है. आंध्र के तटीय इलाकों में आए भीषण चक्रवात से हवाओं का मिजाज बदला है. बंगाल की खाड़ी की नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से मौसम बिगड़ा है. 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है. तेज ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट, अचानक ठंड बढ़ी है. पंजाब में तेज हवाओं संग बौछारें, बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है.

कई संभागों में बारिश से रात का पारा गिरा:
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई संभागों में बारिश से रात का पारा गिर गया है. वहीं राजस्थान में तूफान ‘अर्नब’ का असर देखने को मिल रहा है. आज भी राजस्थान में मेघ बरसेंगे. राजधानी जयपुर समेत 11 शहरों में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है. कल राजधानी जयपुर में एक घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश हुई. 

राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी:
बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आयी है. मौसम विभाग से आज भी 15 जिलों में ऑरेंज, 20 जिलों में येलो अलर्ट है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ाई है. बारिश से रबी फसलों को फायदा, सरसों की बुवाई में किसानों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश के आसार हैं.  तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों तक चक्रवात का असर बना रहेगा. आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के बाद भी कड़ाके की ठंड और पैर पसारेगी.