पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पुष्पांजलि की अर्पित

नई दिल्लीः आज पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है. ऐसे में इस मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की. शांति वन पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की. 

खरगे  ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है. हिन्द के जवाहर की पुण्यतिथि पर उन्हें हमारी विनम्र श्रद्धांजलि. 

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने कहा था कि “देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए. सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए. हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों. आज भी कांग्रेस पार्टी उसी “न्याय” के रास्ते पर चल रही है.

बता दें कि 27 मई 1964 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया था. दरअसल 26 मई को नेहरू शाम को देहरादून से लौटे थे. वह खराब स्वास्थ्य के कारण वह चार दिनों के स्वास्थ्य अवकाश पर वहां गए थे. और इसके अगले ही दिन उनका निधन हो गया.