नई दिल्ली : रक्षा खरीद नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. देश के रक्षा खरीद ढांचे में 14 क्रांतिकारी बदलाव किया गया है. खरीद की श्रेणियां 5 से घटाकर 4 कर दी गईं हैं. DAP में स्वदेशी डिजाइन को परिभाषित किया है. स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण की खरीद श्रेणी में बदलाव हुआ है.
स्वदेशी सामग्री का प्रतिशत 50% से बढ़ाकर 60% कर दिया, प्रोत्साहन भी दिए हैं. SQR/विनिर्देशों को अंतिम रूप देने, परीक्षणों की निगरानी में विषय विशेषज्ञ होंगे. न्यू प्रॉसिजर्स के लिए कम लागत वाली पूंजी अधिग्रहण जैसी नई प्रक्रियाएं शुरू की है. दीर्घकालिक थोक अधिग्रहण, तेजी से बिकने वाली, कम लागत वाली तकनीकी वस्तुओं के लिए शुरू की है.
TRL आधारित वर्गीकरण का परिचय को शामिल किया है. TRL 6 से 9 के उपकरण खरीद में सिंगल वेंडर को अनुमत दी. दो चरणों के परीक्षणों का प्रावधान शुरू किया, डाउनवर्ड डेलीगेशन के साथ फास्ट ट्रैक प्रक्रिया को रिफाइंड किया. परीक्षण मूल्यांकन में सफल सभी विक्रेताओं को मुआवजा दिया जाएगा. DRDO प्रोजेक्ट्स के लिए DcPP के चयन की समीक्षा की है.
Make/iDEX प्रोजेक्ट्स को अपडेट किया. स्पाइरल डेवलपमेंट और 5 वर्षों के सुनिश्चित ऑर्डर के साथ अपडेट किया. सर्विसेज़ को तेज़ी से प्रोक्योरमेंट साइकिल के लिए QA ट्रायल का तरीका चुनना होगा. RFI के बाद की टाइमलाइन की मॉनिटरिंग और एक्विजिशन के लिए प्लानिंग करनी होगी. कम टाइमलाइन पाने के लिए साथ-साथ होने वाली एक्टिविटीज की प्लानिंग करनी होगी.