डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- राजस्थान के भविष्य को आकार देने के लिए सतत विचारों और मजबूत साझेदारी की ज़रूरत

डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- राजस्थान के भविष्य को आकार देने के लिए सतत विचारों और मजबूत साझेदारी की ज़रूरत

जयपुर : डिप्टी सीएम दीया कुमारी और IFC नेतृत्व के बीच अहम बैठक हुई. बैठक में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के भविष्य को आकार देने के लिए सतत विचारों और मजबूत साझेदारी की ज़रूरत है. IFC नेतृत्व के साथ संवाद में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर चर्चा हुई. नए पर्यटन स्थलों के विकास और PPP प्रोजेक्ट्स को मज़बूत बनाने पर जोर दिया. 

बैठक में अनुपयोगी परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन पर सहमति हुई. आधारभूत ढांचे को ग्रीन और सस्टेनेबल मानकों के अनुरूप विकसित करने की पहल है. इस साझेदारी को राजस्थान के लिए सार्थक शुरुआत बताया गया. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि यह सहयोग जनता के लिए लाभकारी साबित होगा. IFC MD डिओप, रोशिका सिंह और क्षेत्रीय निदेशक इमाद नजीब सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम दीया कुमारी और IFC नेतृत्व के बीच हुई अहम बैठक में राजस्थान के पर्यटन और सतत विकास को नई दिशा देने पर चर्चा हुई. शुक्रवार शाम को सिटी पैलेस में मुलाकात हुई. unused परिसंपत्तियों के पुनर्जीवन और नए डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर दिया.

PPP मॉडल के माध्यम से पर्यटन परियोजनाओं को गति देने की योजना है. आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन को लेकर भी साझा विचार है. ग्रीन और सस्टेनेबल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देने की सहमति है. दीया कुमारी ने कहा कि यह साझेदारी राजस्थान की जनता के लिए लाभकारी होगी. IFC के टॉप लीडरशिप के साथ हुई यह मुलाकात भविष्य की बड़ी पहल मानी जा रही है.