जयपुरः दिलजीत दोसांझ की फिल्म "सतलुज" भारत में OTT प्लेटफार्म से हटाई गई है. कई विवादों और सेंसर बोर्ड से 4 साल लंबी लड़ाई के बाद OTT पर फिल्म रिलीज हुई थी बहुप्रतीक्षित फिल्म "पंजाब-95" नए शीर्षक "सतलुज" के साथ 3 जुलाई को रिलीज हुई. बिना प्रमोशन अचानक शुक्रवार को OTT पर "सतलुज" रिलीज कर दी गई.
लेकिन 48 घंटे बाद रविवार शाम को भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म से फिल्म हटा दी गई. फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवीर सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है. खालड़ा ने 1990 के दशक में पंजाब पुलिस पर हजारों फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगाए थे. हनी त्रेहन के निर्देशन में बनी "सतलुज" में दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया है.