जनगणना 2027 को लेकर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने की अपील, कहा- इस बार जनगणना पूर्णतः होगी डिजिटल

जनगणना 2027 को लेकर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने की अपील, कहा- इस बार जनगणना पूर्णतः होगी डिजिटल

जयपुरः जनगणना 2027 को लेकर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने अपील की है. जनगणना कार्य में आम जन से सहयोग की अपील की है. कहा कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी. प्रगणक मोबाइल ऐप से जानकारी एकत्रित करेंगे. 1 से 15 मई तक आमजन स्वगणना ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दें सकेंगे. 

जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों जन प्रतिनिधियों और आमजन से भी अपील की. स्वगणना के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी भरे. प्रगणक को सही और पूर्ण जानकारी दें ताकि जनगणना का कार्य किया सटीक सम्पन्न हो सके. इससे सरकार को योजना बनाने में भी आसानी होगी.