नई दिल्ली: आज देशभर में ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है. दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर नमाज हुई. अजमेर दरगाह में जायरीन के लिए जन्नती दरवाजा खोला गया. बकरीद पर जन्नती दरवाजे से निकलने की जायरीनों में होड़ मची हुई है.
ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़ है. नमाज के बाद देश में अमन चैन की भी दुआ की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर कड़े प्रबंध किए गए.
आज देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा:
-दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर हुई नमाज
-अजमेर दरगाह में जायरीन के लिए खोला गया जन्नती दरवाजा
-बकरीद पर जन्नती दरवाजे से निकलने की जायरीनों में मची होड़
-ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़
-नमाज के बाद देश में अमन चैन की भी दुआ की गई
-नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी
-दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर किए गए कड़े प्रबंध