VIDEO: आठ महीने देश में नॉन-स्टॉप क्रिकेट, BCCI ने खींचा घरेलू क्रिकेट का खाका, देखिए ये खास रिपोर्ट

VIDEO: आठ महीने देश में नॉन-स्टॉप क्रिकेट, BCCI ने खींचा घरेलू क्रिकेट का खाका, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. अगस्त से मार्च तक यानि करीब 8 महीने तक देश के अलग अलग हिस्सों में नॉन स्टॉप क्रिकेट जारी रहेगी.  पुरुषों और महिलाओं के विभिन्न आयु वर्गों और प्रारूपों में कुल 1788 मैच खेले जाएंगे. घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से प्रतिष्ठित दिलीप ट्रॉफी के साथ होगी. 

तय कार्यक्रम के अनुसार एक बार फिर रणजी ट्रॉफी दो हिस्सों में खेली जाएगी और दूसरा हिस्सा विजय हजारे ट्रॉफी के खत्म होने के बाद शुरू होगा. रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप के चार ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें आठ-आठ टीमें रखी गई है. राजस्थान को उत्तराखंड, मुंबई, हरियाणा, रेलवे, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के साथ ग्रुप डी में शामिल किया गया है. जयपुर में रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले होंगे और साथ ही महिला वनडे क्रिकेट के कुछ मैचों की मेजबानी भी मिली है. 

BCCI ने घरेलू सीजन में किए हैं बड़े बदलाव
-इस बार घरेलू सीजन में होंगे कुल 1788 मैच
-रणजी-ईरानी कप और विज्जी ट्रॉफी में कई बड़े बदलाव किए
-दलीप ट्रॉफी से इस बार सीजन की शुरुआत होगी
-इस टूर्नामेंट में छह जोनल टीमें हिस्सा लेंगी
-इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा
-रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से होगा
-रणजी ट्रॉफी के लिए ग्रुप तय कर दिए गए है
-राजस्थान को ग्रुप-डी में मुंबई व रेलवे के साथ रखा गया
-एलीट A में जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, गोवा
-एलीट B में कर्नाटक, आंध्र, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब, असम
-एलीट C में बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, सर्विसेज, गुजरात, केरल, दिल्ली, ओडिशा
-एलीट D में उत्तराखंड, मुंबई, हरियाणा, रेलवे, राजस्थान, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़
-प्लेट E में नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश
-रणजी ट्रॉफी एलीट चरण की शुरुआत 11 अक्टूबर से
-11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे मुकाबले
-एलीट ग्रुप का दूसरा चरण 17 जनवरी से होगा
-रणजी नॉकआउट मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च तक
-प्लेट डिवीजन का दूसरा चरण 20 जनवरी को समाप्त होगा
-फाइनल 24 से 28 जनवरी तक खेला जाएगा
-दलीप ट्रॉफी से होगी नए सीज़न की शुरुआत
-23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में होंगे मैच
-ईरानी कप 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में होगा
-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 14 से 26 नवंबर तक होगी
-मुंबई, विशाखापट्टनम, कोलकाता, मोहाली में होंगे मैच
-विजय हजारे ट्रॉफी 14 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी
-बेंगलुरु, अहमदाबाद, रांची, राजकोट में होंगे मुकाबले
-महिला टी20 ट्रॉफी 26 अक्टूबर से 6 नवंबर
-महिला वनडे ट्रॉफी 19 से 31 दिसंबर
-U-23 स्टेट ए और विज्जी ट्रॉफी अब टी-20 फॉर्मेट में
-2026-27 घरेलू सीज़न में खेले जाएंगे 1788 मैच
-सीके नायडू ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी
-एलीट लीग मुकाबले 14 से 26 नवंबर 2026 तक होंगे
-मुंबई, विशाखापत्तनम, कोलकाता और मोहाली में खेले जाएंगे मैच
-नॉकआउट मुकाबले 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक नागपुर में होंगे
-प्लेट डिवीजन के लीग मुकाबले 22 नवंबर को समाप्त होंगे
-फाइनल 24 नवंबर को दीमापुर में खेला जाएगा
-“कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया” कैलेंडर में शामिल
-यह मैच 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा