चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली और हरियाणा समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

नई​ दिल्ली: चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली और हरियाणा समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई गई. वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा को आगे बढ़ाया गया. 

महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड में यह बदलाव हुआ. संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध के बाद आयोग ने निर्णय लिया. दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर दावे और आपत्तियां अब 25 नवंबर तक दर्ज हो सकेंगी. 

आंध्र प्रदेश और हरियाणा में नोटिस और दावों के निपटारे की अवधि अब 20 नवंबर तक तय है. नागालैंड में 25 नवंबर और तेलंगाना में 26 नवंबर तक बड़ी राहत दी गई है. चार राज्यों में 30 नवंबर और दिल्ली में 22 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी.

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 
-दिल्ली और हरियाणा समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई
-वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा को आगे बढ़ाया गया
-महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड में हुआ यह बदलाव
-संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध के बाद आयोग ने लिया निर्णय
-दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर दावे और आपत्तियां अब 25 नवंबर तक हो सकेंगी दर्ज
-आंध्र प्रदेश और हरियाणा में नोटिस और दावों के निपटारे की अवधि अब 20 नवंबर तक तय
-नागालैंड में 25 नवंबर और तेलंगाना में 26 नवंबर तक दी गई है बड़ी राहत
-चार राज्यों में 30 नवंबर और दिल्ली में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट