अगले माह तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव, कांग्रेस की एक सीट के लिए लॉबिंग हुई शुरू, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अगले माह राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होंगे. बहुमत के हिसाब से दो सीट बीजेपी औऱ एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है. कांग्रेस की राज्यसभा सीट के लिए दावेदारों ने अभी से लॉबिंग शुरु कर दी है. वहीं इस बार अल्पसंख्यक संगठन और वर्ग कांग्रेस से प्रतिनिधित्व देने की जोरदार वकालत कर रहा है. 

अगले माह एक तरफ जहां गर्मी पूरे शबाब पर रहेगी, वहीं तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव की जंग के चलते सियासी पारा भी हाई रहेगा. विधायकों की संख्या के आंकड़े और बहुमत के आधार पर तीन में से एक सीट कांग्रेस के पाले में आएगी. लिहाजा दावेदारों और विभिन्न संगठनों ने अभी से दिल्ली से लेकर जयपुर तक लॉबिंग शुरु कर दी है. वहीं इस बार राजस्थान का मुस्लिम तबका भी प्रतिनिधित्व को लेकर काफी मुखर है. मुस्लिम संगठनों औऱ नेताओं ने कांग्रेस से किसी मुस्लिम को राज्यसभा से भेजने की मांग की है. इसको लेकर मुस्लिम संगठनों ने कईं अहम तर्क दिए हैं.

राज्यसभा चुनाव का रण
अगले माह राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों पर होगी जंग
एक सीट जाएगी कांग्रेस के खाते में
दावेदारों और विभिन्न संगठनों ने लॉबिंग की शुरु
इस बार मुस्लिम समाज मजबूती से कर रहा है राज्यसभा की मांग
मुस्लिम नेताओं और संगठनों ने दिए इसके लिए कईं तर्क
पिछले 62 साल में कांग्रेस से बने है केवल 4 मुस्लिम सांसद
कांग्रेस ने 3 मुस्लिम नेताओं को अब तक भेजा राज्यसभा से
अबरार अहमद,दुरु मियां और अश्क अली टांक को भेजा राज्यसभा से
झुंझुनूं से अयूब खान एकमात्र कांग्रेस निर्वाचित लोकसभा सांसद थे
2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट

मुस्लिम नेताओं और संगठनों का कहना है कि अल्पसंख्यक वर्ग हमेशा से कांग्रेस को वोट देता आय़ा है. राजस्थान में कई विधानसभा औऱ लोकसभा सीटों पर मुस्लिमों के वोट निर्णायक है. लेकिन फिर भी मुस्लिम वर्ग को उस अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा. वहीं कांग्रेस विधायक रफीक खान का कहना है हम चाहते है बिल्कुल नुमाइंदगी बढनी चाहिए. कांग्रेस हाईकमान को हम अपनी इस भावना से अवगत भी कराएंगे. लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है.

मुस्लिम वर्ग से करीब आधा दर्जन बड़े नेता राज्यसभा के लिए हाथ पांव मार रहे है. पिछले दिनों कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के सम्मेलन में भी बाकायदा राज्यसभा सीट देने के लिए नारेबाजी भी हुई थी. फिर मंच से इमरान प्रतापगढ़ी को हाईकमान से बात करने का भरोसा देना पड़ा. दरअसल 2024 में कांग्रेस ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया. ऐसे में उसको आधार बनाकर मुस्लिम को राज्यसभा से भेजने की वकालत औऱ डिमांड तेजी से हो रही है.  

राज्यसभा चुनाव की जंग
अगले माह तीन राज्यसभा सीटों पर पर चुनाव
कांग्रेस की एक सीट के लिए लॉबिंग हुई शुरु
इस बार मुस्लिम तबका कर रहा है मुखरता से राज्यसभा की डिमांड
कांग्रेस ने अब तक 3 मुस्लिम नेताओं को भेजा है राज्यसभा में
आजादी से लेकर अब तक केवल अयूब खान रहे है एकमात्र लोकसभा सांसद