ऊर्जावान सरकार की ऊर्जावान उपलब्धि ! 16000 करोड़ के निवेश की राह पर ऊर्जा विभाग

ऊर्जावान सरकार की ऊर्जावान उपलब्धि ! 16000 करोड़ के निवेश की राह पर ऊर्जा विभाग

जयपुर : ऊर्जावान सरकार की ऊर्जावान उपलब्धि! ऊर्जा विभाग 16000 करोड़ के निवेश की राह पर है. 2450 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ ही 1600 मेगावाट/6400 मेगावाट घंटे BESS के लिए रिक्वेस्ट फॉर सलेक्शन जारी किया है.

राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने TBCB पर आधारित बिडिंग प्रक्रिया शुरू की है. ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, ACS एनर्जी अजिताभ शर्मा के निर्देशन में प्रक्रिया चल रही है.

बीकानेर के पूगल सोलर पार्क के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू की गई है. प्रक्रिया के तहत 22 जनवरी को प्री बिड मीटिंग का आयोजन होगा. 9 मार्च तक बिड सबमिट होगी, 12 मार्च को बिड खोली जाएगी.