जयपुर : आबकारी आयुक्त इन दिनों अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर एक्शन मोड में नजर जा रहे हैं, तभी तो बीती रात उदयपुर और हनुमानगढ़ में साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. बड़ी बात तो यह कि उदयपुर में पकड़ी गई शराब गुजरात में खपाई जानी थी. आबकारी विभाग ने किस तरह कार्रवाई को अंजाम दिया और कितने रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई.
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक्शन मोड में प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत उदयपुर एवं हनुमानगढ़ जिलों में भारी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की खेप ट्रकों से जब्त की गई है. हनुमानगढ़ में अनुमानित 90 लाख एवं उदयपुर में 35 लाख रुपए की अवैध मदिरा की सप्लाई चेन पर प्रभावी कार्रवाई की गई. इस प्रकार दोनों कार्रवाई में अनुमानित एक करोड़ 25 लाख रूपए लागत की अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की गई है.
उदयपुर में 2 बड़ी कार्रवाई
अनुमानित 35 लाख रूपए की मदिरा जब्त
गुजरात में होनी थी अवैध मदिरा की सप्लाई
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम
खेरवाड़ा क्षेत्र में खांडी ओबरी टोल नाके पर की गई कार्रवाई
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत,
उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत और
जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया के नेतृत्व में कार्रवाई
ट्रक में व्हील केप की आड़ में गुप्त केबिन में 330 कार्टन किए जब्त
फोर सेल इन चंडिगढ़ अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की 70 कार्टन में 840 बोतल
आल सीजन व्हीस्की 70 कार्टन में 840 बोतल
राॅयल चेलेन्ज व्हिस्की के 190 कार्टून में 9120 पव्वे जब्त
ट्रक चालक मसरी कोडीयासर निवासी पोरबंदर गुजरात को गिरफ्तार
शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए
अंग्रेजी शराब खेप की गुजरात में होनी थी सप्लाई
ईपीएफ थाना क्षेत्र खेरवाड़ा में एक अन्य कार्रवाई
ट्रक से अनुमानित 5 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब जब्त
आल सीजन गोल्डन कलेक्शन व्हीस्की के 45 कार्टन में 2160 पव्वे बरामद
हनुमानगढ़ में अवैध मदिरा की बड़ी खेप पकड़ी
अरंडी के छीलके की बोरियों के नीच मिली शराब
पंजाब से राजस्थान होकर गुजरात तक मदिरा की तस्करी
हनुमानगढ़ के आबकारी थाना क्षेत्र संगरिया में ईपीएफ टीम की कार्रवाई
भारतमाला एक्सप्रेस वे पर एक 12 चक्के के ट्रक में की गई कार्रवाई
शराब पंजाब से राजस्थान होकर गुजरात लेकर जा रहे थे
राॅयल चेलेन्ज व्हिस्की 450 कार्टून, रायल स्टेग व्हिस्की 180 कार्टून
ऑल सीजन व्हिस्की 440 कार्टन सहित कुल 1070 कार्टून में 12 हजार 840 बोतल जब्त
मौके पर ट्रक को जब्त कर अभियुक्त मंगलाराम बिश्नोई को किया गिरफ्तार
मदिरा की अनुमानित लागत 90 लाख रुपए आंकी
बता दें कि आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित कर रखा है और समय-समय पर वीसी के माध्यम से उन्हें बूस्टर डोज दे रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों पर गाज भी गिर रही है. बीते दिनों विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा वीसी में अधिकारियों का हिदायत दी थी कि प्रदेश में अन्य राज्य की अवैध शराब की तस्करी, निर्माण, विक्रय पर प्रभावी अंकुश के लिए सजगता से कार्य नही करने पर जिम्मेदारी तय कर संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
आबकारी विभाग के अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 2 लाख 80 हजार 533 लीटर वाश नष्ट की गई और 380 की गिरफ्तारी और अभियोग 1044 दर्ज हो चुके हैं. आबकारी आयुक्त की मॉनिटरिंग का नतीजा है कि अभियान में लगातार बड़े मामले पकड़े जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अन्य राज्यों की शराब की तस्करी से आबकारी विभाग को राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है.