वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की घोषणाएं, सड़कों को लेकर 690 करोड़ से कार्य कराए जाने प्रस्तावित, सुशासन के तहत लूनकरणसर में बनेगा मिनी सचिवालय

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की घोषणाएं, सड़कों को लेकर 690 करोड़ से कार्य कराए जाने प्रस्तावित, सुशासन के तहत लूनकरणसर में बनेगा मिनी सचिवालय

जयपुरः सदन में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने घोषणाएं की. सड़कों को लेकर 690 करोड़ से कार्य कराए जाने प्रस्तावित है. कार्य सूची सदन के पटल पर रखती हूं. पेयजल के लिए नीमराना के लिए फीडर निर्माण. कोटा बूंदी के लिए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. सुशासन के तहत लूनकरणसर में मिनी सचिवालय बनेगा. झोटवाड़ा जयपुर में सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय खोले जाएंगे. 

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विपक्ष से सवाल पूछे. कहा कि क्या केंद्रीय परिवर्तित योजनाओं से बड़ा हुआ हिस्सा नुकसान है'? क्या राष्ट्रीय राजमार्ग रिन्यूएबल एनर्जी, यह सब नुकसान है ? डबल इंजन का अर्थ नीतिगत निर्णय, समन्वय में योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन. डबल इंजन की सरकार राज्य अर्थव्यवस्था का चौमुखी विकास करेगी. 

सभी लक्ष्यों के MILE STON हमने तय किएः
हमारे बजट का सभी संस्थाओं ने स्वागत किया है. समस्त प्रदेश में नवीन आशा का संचार हुआ. हम नरेंद्र मोदी के कहे वाक्य सबका साथ सबका विकास की धारणा पर आगे बढ़ रहे. भीनमाल के सदस्य को अवगत कराना चाहती हूं. दीर्घकालिक बजट है ये. सभी लक्ष्यों के MILE STON हमने तय किए. ठोस कार्य योजना से MILE STONE तय करेंगे. राजाखेड़ा वाले खुद को वित्तीय एक्सपर्ट कहते है. आज तो वो गायब हो गए, सुन लेंगे रिकॉर्डिंग. देश में फेडरल व्यवस्था. राजस्थान में GSDP राष्ट्रीय औसत से अधिक है. राजस्थान एक ग्रोथ इंजन के रूप में काम करें देश को विकसित बनाने में. बायतु से आने वालों ने अपने संबोधन से सदन को भ्रमित किया. 

रामजल सेतु पर हमारी सरकार कार्य कर रहीः
वित्त मंत्री दीया कुमारी का PCC चीफ डोटासरा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पानी पीने पर टिप्पणी कर दी, अब क्या करें. हमारे समय तो जल आसानी से उपलब्ध है. इनका उस समय तो ध्यान गया नहीं जब JJM पर घोटाला हो रहा था. रामजल सेतु पर हमारी सरकार कार्य कर रही. डबल इंजन का अर्थ है नीतिगत समन्वय और क्रियान्वयन. बायतु विधायक ने सदन को गुमराह किया. लगता है सदस्य ने FRBM एक्ट को पढ़ा ही नहीं.  

विपक्ष वाले खजाना खाली कर गएः
सरकारी क्षेत्र में एक लाख से अधिक नियुक्ति दी है. वहीं निजी क्षेत्र में दो लाख से अधिक नियुक्तियों का सर्जन किया. वित्त मंत्री दीय कुमारी ने विपक्ष के सरकार पर घाटा बढ़ाने के आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की राजस्व आय में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत है. राजकोषीय घाटे को कम करने का अनुमानित किया है. वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 3.2% करने का अनुमान है. विपक्ष वाले खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं. घाटे के बीज बो कर हिसाब हमसे लेते हैं. राज्य सरकार में बसंत पंचमी पर 1, 32, 528 बालिकाओं को 66 करोड़ रुपए से अधिक वितरण DBT के माध्यम से किया जा चुका है.