नई दिल्लीः लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं है इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की उत्पादन बढ़ाने और ग्रोथ को तेज करने के लिए कोशिश जारी है. पीएम ने 2025 में इसके लिए जीएसटी सुधार लागू करने का काम किया है. राज्य सरकारों के साथ मिलकर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं भारत को ग्लोबल बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी है.
इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ देंगे. 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी. जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे. सेमीकंडक्टर मिशन - प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है. रेयर अर्थ मैटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी की पहल है फेसिलिसिटी के लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे.