भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारी बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारी बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्लीः भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार का जोश HIGH हो गया है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ खुला है. सेंसेक्स 3500 अंकों से ज्यादा बढ़त के साथ खुला. वहीं फिलहाल सेंसेक्स में 2300 अंकों की बढ़त देखी जा रही है. 

निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की उछाल देखने को मिली है. डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ है. एक डॉलर की कीमत 90.47 रुपये है. 

बता दें कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया है. 25% से घटाकर 18% टैरिफ किया है. भारत-अमेरिका के बीच अब 18% टैरिफ किया गया है. PM मोदी से बातचीत के बाद फैसला लिया गया. PM मोदी को ट्रंप ने फोन किया था. आने वाले समय में टैरिफ और घटाने का लक्ष्य है. धीरे-धीरे अमेरिका से 0% टैरिफ करने का लक्ष्य है. ट्रंप ने कहा कि मोदी के कहने पर मैंने ट्रेड डील की. रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया.