नई दिल्लीः देश में 5 दशक बाद पहली बार किसी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं रही है. केरल में LDF की हार के बाद वामपंथी पार्टियां सत्ता से बाहर हो गई है. वामपंथी सरकार 1977 से 2011 तक पश्चिम बंगाल में रही थी. 1993 से 2018 तक त्रिपुरा में वामपंथी सरकार का शासन था. 2018 में त्रिपुरा में आश्चर्यजनक रूप से भाजपा ने सरकार बनाई.
केरल में हर 5 वर्ष में बदलती थी सरकार, 2021 में सिलसिला टूटा. 2021 में लगातार दूसरी बार केरल में वामपंथी पार्टियों ने सरकार बनाई. इस समय प.बंगाल, केरल और त्रिपुरा में सिर्फ एक वामपंथी सांसद है.