उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी का निधन हो गया. भुवन चन्द्र खण्डूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. भुवन खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा नाम था. 

भुवन चन्द्र खण्डूरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है. PM मोदी ने कहा कि बीसी खण्डूडी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया. जिसके लिए बीसी खण्डूडी को सदैव याद किया जाएगा. 

उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे. PM मोदी ने कहा कि बीसी खण्डूडी के CM कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है. देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों,समर्थकों के साथ हैं.