गणेश चतुर्थी के बाद आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे प्रथम पूज्य, बैंड-बाजों के साथ शाही लवाजमे में निकलेगी 60 झांकियां

गणेश चतुर्थी के बाद आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे प्रथम पूज्य, बैंड-बाजों के साथ शाही लवाजमे में निकलेगी 60 झांकियां

जयपुरः गणेश चतुर्थी के बाद आज प्रथम पूज्य नगर भ्रमण पर निकलेंगे. मोती डूंगरी गणेशजी शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण करेंगे. मोती डूंगरी गणेश मंदिर से शहर के प्रमुख मार्ग सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार,ब्रह्मपुरी होते हुए 38वीं शोभायात्रा गढ़ गणेशजी पहुंचेंगी. 

शाम 5 बजे मंदिर के बाहर मुख्य रथ पर श्रीगणेश जी की आरती होगी. मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर महंत कैलाश शर्मा आरती करेंगे. हाथी,घोड़े,ऊंट,बैंड-बाजों के साथ शाही लवाजमे में 60 झांकियां निकलेगी. 30 स्वचालित झांकियां कोलकाता के कारीगरों ने तैयार की है. झांकियों में चंद्रयान-3, शिवशक्ति प्वाइंट, विक्रम-प्रज्ञान आधारित झांकी आकर्षक रहेगी.  

भोलेनाथ नंदी पर, हनुमानजी शिवलिंग की आरती करते हुए दिखेंगे. राम-लक्ष्मण के कंधे पर बैठे गणेश जी की झलक दिखेगी. शेर पर सवार मां शेरावाली के सामने नृत्य करते गणपति दिखेंगे. लक्ष्मीजी भगवान विष्णु के चरण दबाती झांकी में नजर आएंगी. महाकाल के कांवड़ चढ़ाते और महाभारत लिखते गणेश जी का दृश्य है. तिरंगा झांकी और रिद्धि-सिद्धि संग गणपति का विशेष श्रृंगार है. बालरूप गणेश जी पिता शिव की पीठ पर खेलते की झांकी भी आकर्षक रहेगा.