गूगल मैप से गलत दिशा दिखाने पर बड़ा हादसा, वैन तीन साल से बंद पुलिया पर पहुंची... नदी में बही

गूगल मैप से गलत दिशा दिखाने पर बड़ा हादसा, वैन तीन साल से बंद पुलिया पर पहुंची... नदी में बही

चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ के राशमी में गूगल मैप से गलत दिशा दिखाने पर बड़ा हादसा हुआ है. वैन तीन साल से बंद पुलिया पर पहुंची और तेज बहाव में नदी में बही. वैन में सवार 9 में से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 4 लोग बह गए जिनमें 2 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे शामिल है. 

चंदा पत्नी हेमराज, ममता पत्नी मदन और खुशी पुत्री मदन की मौत हुई. 6 साल की रूत्वी पुत्री हेमराज अब भी लापता है. NDRF और सिविल डिफेंस टीमें तलाश कर रहीं है. मदनलाल पुत्र देवीलाल, हितेश पुत्र सोहन, लीला पत्नी देवीलाल और 2 मासूम काव्यांश और आयांश को बचाया गया. NDRF और सिविल डिफेंस की टीम का मौके पर रेस्क्यू जारी है. मातृकुंडिया डैम से पानी छोड़े जाने से बनास नदी में उफान आया था.