हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर नूंह के नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया. मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि सभी मंगलमय हो, आगे बढ़ें और सब विकास की नई ऊंचाइयों को छूएं. प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है, उसको साकार करने में सभी एकजुटता से लगें. मैं सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं.