नई दिल्लीः बारिश के कहर से बांदीपोरा में हाहाकार मच गया है. बांदीपोरा में भारी बारिश से तबाही हो गई है. ऐसे में घरों में पानी और कीचड़ घुस गया है. गुरुवार को भारी बारिश से दारुल उलूम रहिमिया के पास श्रीनगर-बांदीपोरा सड़क को भारी नुकसान हुआ.
सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हुआ. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इलाके में जलभराव और भूस्खलन की स्थिति पैदा हुई. भारी बारिश ने रिहायशी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. प्रभावित परिवारों ने राहत पहुंचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.