जयपुरः एक तरफ सरकार को राजकाज की अधिकता के मद्देनजर अफसरों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है तो दूसरी ओर आला अधिकारियों में 13 अधिकारी एपीओ होने से ' वर्कफोर्स ' का उपयोग ही नहीं हो पा रहा है. इन अधिकारियों में सबसे ज्यादा 8 IAS शामिल हैं. वहीं 2 IPS 1 IFS, 2 आर ए एस भी अलग अलग कारणों से पोस्टिंग आदेशों की प्रतीक्षा में बैठे हैं.
कार्मिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर गौर करें तो फिलहाल 8 IAS एपीओ हैं. इन अधिकारियों में 1997 बैच के आईएएस रोहित कुमार शामिल हैं जो केंद्र में प्रतिनियुक्ति समाप्ति के बाद मूल राजस्थान कैडर में लौटे हैं लेकिन कार्मिक विभाग की वेबसाइट अनुसार अभी एपीओ ही हैं और फिलहाल इनकी पोस्टिंग बाकी है.
उनके साथ 2013 बैच के आईएएस खजान सिंह, 2019 बैच के आईएएस ललित गोयल,2022 बैच के प्रीतम कुमार, सक्षम गोयल, भाई सारे शुभम अशोक व प्रतिभा दहिया और 2023 बैच की आईएएस अदिति वार्ष्णेय शामिल हैं.
आईपीएस
2004 बैच के आईपीएस किशन सहाय मीणा 2023 बैच के आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ हैं.
आईएफएस
2015 बैच के आईएफएस गौरव गर्ग एपीओ हैं.
आईएफएस में चयन,लेकिन नहीं हुई पोस्टिंग
2016 बैच के नंदलाल प्रजापत, 2019 बैच के जगदीश प्रसाद दहिया, 2020 बैच के भवानी सिंह, अशोक कुमार जैन, वीरभद्र मिश्र, शैतान सिंह,
रेखा राम व 2021 बैच के आनंद कुमार,बलराम शर्मा चंद्रपाल सिंह चौहान, इकबाल सिंह, प्रदीप कुमार, सज्जन कुमार, यादवेंद्र सिंह चुंडावत, संदीप कुमार, अमित चौहान, राजेश कुमार शर्मा, जगदीप सिंह दहिया, प्रशांत गर्ग ,आशीष व्यास, संदीप कुमार छालानी व सुरेश अग्रवाल का IFS मे चयन हुआ है और ये अधिकारी पोस्टिंग के इंतजार में है.
आरएएस
2013 बैच के आकाश रंजन 2019 बैच के नीरज मिश्रा एपीओ हैं.
इस तरह आधिकारिक रूप से कुल 13 आला अधिकारी एपीओ हैं जबकि आरएफएस से आईएफएस में चयनित 22 अधिकारियों को शामिल किया जाए तो बिना काम बैठे आला अधिकारियों की संख्या 35 हो गई है.
उधर सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारियों और लिपिक ग्रेड प्रथम सहित 26 एपीओ कर्मियों को नव चयनित आरएएस अधिकारियों के दस्तावेज सत्यापन के काम में लगाया था जिनमें से दो को पोस्टिंग दे दी गई है लेकिन बाकी की आधिकारिक रूप से पोस्टिंग बाकी है.