देशभर में तेज बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में घुसा मलबा, गाड़ियां बही, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास हुआ लैंडस्लाइड

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में घुसा मलबा, गाड़ियां बही, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास हुआ लैंडस्लाइड

नई दिल्ली: देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है. एमपी-यूपी, गुजरात, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश हो रही है. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में मलबा घुसा, गाड़ियां बह गई. असम में बाढ़ से बारिश जनित हादसों से अब तक 78 की मौत हो गई.

3 लाख से ज्यादा लोग अभी भी जलभराव की समस्या से परेशान है. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड हुआ. इसके अलावा केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी बंद है. हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई.  

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है. इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है. वहीं एक अन्य क्षतिग्रस्त स्थल पर सावधानी के साथ यातायात संचालित कराया जा रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनप्रयाग गौरीकुंड के मुनकटिया के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है. वहीं सोनप्रयाग से आगे घाटी की ओर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कट जाने के कारण सावधानी के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है.