गुवाहाटी: असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे. गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में समारोह हो रहा. समारोह में NDA शासित राज्यों के सीएम भी शामिल हुए. भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे. असम के मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है. असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है. लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं. मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सबके लिए बहुत सुखद दिन है. असम में तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है. ये हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत है जिन्होंने असम में हर एक व्यक्ति के लिए बहुत सुंदर कार्य किया और जनता ने भी पूरा विश्वास और आशीर्वाद उन्हें दिया.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित असम डबल इंजन की सरकार ने बनाया है. प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हिमंत बिस्वा सरमा इसे अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.