जयपुरः जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर नवलपुर मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मामले की सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में रतनपुरा निवासी हरिनारायण चौधरी की मौत हुई है.
बताया जा रहा है कि हरिनारायण चौधरी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर छाई हुई है. अब अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.