जयपुरः जयपुर के रेनवाल में कलयुगी दो बेटों की करतूत सामने आई है जहां दोनों बेटों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया. घर में पीट-पीटकर पिता की निर्मम हत्या की. घटना के बाद आरोपी बेटे मौके से फरार हुए. पिता द्वारा जमीन बेचने पर बेटों ने एतराज किया था. जमीन बेचने के मामले को लेकर पहले कहासुनी हुई.
रेनवाल थाना इलाके के गुमानपुरा गांव की ये घटना है. कहासुनी के बाद शराब के नशे में बेटों ने पिता को मौत के घाट उतारा. मृतक की पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर SHO नरेश कंवर मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया. पुलिस ने उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया.