जयपुरः दौसा और भीलवाड़ा में आयकर छापेमारी हो रही है. दिल्ली से आयी टीमें राज्य में दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दिल्ली और नोएडा में हो रही छापेमारी के क्रम में राज्य में कार्रवाई हो रही है. इंटरआर्च बिल्डिंग सोल्युशन्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है.
दिल्ली से आयकर अन्वेषण शाखा के अधिकारी कार्रवाई कर रहे है. विश्वस्त सूत्रों ने अहम जानकारी दी है. विदेश से आए निवेश को लेकर आयकर अधिकारी जांच कर रहे है. मॉरीशस के माध्यम से हाल ही कंपनी में बड़ा निवेश होने की जानकारी मिल रही है.