विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जापान को पछाड़ भारत ने चौथे स्थान पर किया कब्जा

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जापान को पछाड़ भारत ने चौथे स्थान पर किया कब्जा

नई दिल्ली : भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. जापान को पछाड़ भारत ने चौथे स्थान पर कब्जा किया है. अब जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर कब्जे पर भारत का फोकस है. 

अर्थशास्त्र से जुड़े अधिकारियों ने ऐसी भविष्यवाणी की है. वर्ष 2022 में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ कर 5वें स्थान पर पहुंचा था. सभी परेशानियों के बावजूद सतत ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को दर्शाती है. 

वहीं आबादी की दृष्टि से चीन को पीछे छोड़ कर भारत पहले स्थान पर है. भारत की 1.4 बिलियन आबादी 10 से 26 साल के बीच की है. और इस युवा वर्ग के लिए भारी रोजगार सृजन की जरूरत है.