भारत के वस्त्र,परिधान निर्यात में नवंबर 2025 में बढ़ोतरी, हस्तशिल्प निर्यात में 29.7% की वृद्धि

भारत के वस्त्र,परिधान निर्यात में नवंबर 2025 में बढ़ोतरी, हस्तशिल्प निर्यात में 29.7% की वृद्धि

जयपुरः भारत के वस्त्र,परिधान निर्यात में नवंबर 2025 में बढ़ोतरी हुई है. नवंबर 2025 में 2,855.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर निर्यात रहा. नवंबर 2024 (2,601.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 9.4% की वृद्धि हुई. नवंबर 2025 में रेडीमेड गारमेंट्स निर्यात में 11.3% की वृद्धि हुई. 

नवंबर 2025 में कृत्रिम धागे/कपड़े/तैयार उत्पाद निर्यात में 15.7% की वृद्धि हुई. सूती धागे/कपड़े/तैयार उत्पाद,हथकरघा उत्पाद निर्यात में 4.1% की वृद्धि हुई. नवंबर 2025 में हस्तशिल्प निर्यात में 29.7% की वृद्धि हुई.