औद्योगिक नीति 2026 जारी, जिलावार राजस्थान औद्योगिक नीति भी बनेगी, भजनलाल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त

औद्योगिक नीति 2026 जारी, जिलावार राजस्थान औद्योगिक नीति भी बनेगी, भजनलाल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त

जयपुर: भजनलाल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. कैबिनेट और  मंत्रिपरिषद बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफ किया जा रहा है. मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, हीरालाल नागर, सुरेश सिंह रावत प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे हैं.

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार निर्णायक कदम उठा रही है. कैबिनेट ने पीएम मोदी के 2047 विजन के अनुसार कई निर्णय लिए हैं. औद्योगिक नीति 2026 जारी की गई. इसमें डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक आदि को पहली बार उद्योग में शामिल किया.

30 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है. इसके लिए जिलावार राजस्थान औद्योगिक नीति भी बनेगी. मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम AI को उद्योग में शामिल किया. महिलाओं से जुड़े उद्योग को उद्योग नीति में शामिल किया. इस नीति के तहत सेल्फ सर्टिफिकेशन को लागू किया. डीम्ड अप्रूवल, ऑटो क्लीयरेंस की नीति कैसे सुधार लाए गए हैं.