ईरान के सामने गहराया खाद्य तेल का संकट, तुर्किये और यूएई से रुकी सप्लाई... नतीजा ब्लैक मार्केट में तीन गुना दाम

ईरान के सामने गहराया खाद्य तेल का संकट, तुर्किये और यूएई से रुकी सप्लाई... नतीजा ब्लैक मार्केट में तीन गुना दाम

नई दिल्लीः ईरान के सामने खाद्य तेल का संकट गहरा गया है. युद्धविराम के ऐलान के बाद ईरान में जिंदगी पटरी पर आ रही है. लेकिन ईरान को घरेलू मोर्चे पर कई चुनौतियां झेलनी पड़ रही है. ईरान जरूरत का लगभग 50% कुकिंग ऑयल आयात करता है. ईरान को खाद्य तेल की तुर्किये और यूएई से सप्लाई रुक गई. नतीजा ब्लैक मार्केट में तीन गुना दाम 500 रुपए प्रति किलो हो गया है.     

पड़ोसी देश अजरबैजान से कुकिंग ऑयल तस्करी से आ रहा है. ईरान दुनिया के प्रति व्यक्ति कुकिंग ऑयल की सालाना औसत खपत दोगुनी है. 9 किलो की तुलना में 21 किलो कुकिंग ऑयल खपत करता है. इसके साथ ही दुनिया में कुकिंग ऑयल की खपत के मामले में टॉप देशों में शुमार रहा है.