नई दिल्लीः ईरान ने शांति समझौते के लिए कड़ी शर्तें रखीं. अमेरिका के सामने आर्थिक राहत और प्रतिबंध हटाने की मांग की. ईरान ने कहा कि विदेशी फंड और संपत्तियों पर रोक हटे. खाड़ी क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य दबाव कम करने की भी शर्त रखी. ईरान ने कहा है कि परमाणु गतिविधियों में दखल स्वीकार नहीं. जानकारों का मानना है कि अमेरिका शायद इन शर्तों को स्वीकार नहीं करेगा.
उधर क्षेत्रीय सुरक्षा और संप्रभुता पर ईरान भी सख्त रुख अख्तियार किए हुए है. मध्य-पूर्व में तनाव कम करने की कोशिशों के बीच अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ी है. ऐसे में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता पर दुनिया की नजरें टिकीं है.