ईरान युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीदें, डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिनों के लिए रोके हमले

ईरान युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीदें, डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिनों के लिए रोके हमले

नई दिल्ली : ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीदें जगी है. डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिनों के लिए हमले रोक दिए हैं. ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के माध्यम से ट्रंप ने कहा कि  ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं. 

यह फैसला ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है. जिससे दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके. सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक के लिए रोक रहा हूं. ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के बाद बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर कब्जे की धमकी: 
वहीं ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के बाद बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर कब्जे की धमकी दी है. ईरान ने अमेरिका को खुली धमकी दी है. खार्ग द्वीप पर कब्जा किया तो बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर कब्जा करेंगे. हूती विद्रोहियों ने कहा कि बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर कब्जा करने में ईरान की मदद करेंगे. यह स्ट्रेट लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है.