जयपुर : IT विभाग की लापरवाही से राजस्थान में जन आधार कार्ड का काम ठप पड़ा है. बीते एक महीने से प्रदेश में जन आधार से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पा रहा है. IT विभाग ने एक महीने जन आधार के पुराने पोर्टल को बंद किया था.
जन आधार अपग्रेडेड वर्जन आईटी विभाग ने लांच किया था. लेकिन नए पोर्टल से किसी आवेदक का जन आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है. वहीं पुराने पोर्टल पर आवेदन कर चुके लोगों का भी स्टेटस पता नहीं चल रहा है. इस कारण प्रदेश में हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं.