जयपुर में ट्रैफिक अलर्ट: आज होगा VVIP का आगमन, निकलने से पहले जान लें कौनसे रास्ते रहेंगे बंद

जयपुर में ट्रैफिक अलर्ट: आज होगा VVIP का आगमन, निकलने से पहले जान लें कौनसे रास्ते रहेंगे बंद

जयपुर : जयपुर शहर में आज VVIP का आगमन होगा. VVIP के आगमन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था कुछ ऐसी रहेगी.  एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, OTS तक तथा OTS से जवाहर लाल नेहरु मार्ग, गांधी सर्किल, JDA चौराहा, रामबाग चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, 22 गोदाम सर्किल, राजमहल टी. प्वाइंट से भाजपा कार्यालय तक प्रतिरक्षित व्यक्तियों का आवागमन रहेगा.  

स्वागत कार्यक्रम एयरपोर्ट के बाहर, पत्रिका गेट, WTP, शिक्षा संकूल, कनोडिया कॉलेज, JDA चौराहें पर यातायात डाइवर्ट रहेगा. रामबाग चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, होली डे इन, राजमहल पैलेस पर आमजन का आवागमन भी रहेगा. इस दौरान प्रतिरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा कारणों और आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यस्था निम्नानुसार रहेंगी.