जयपुर : जयपुर उद्यमी संवाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आप सभी अपने व्यवसाय को नहीं बढ़ा रहे बल्कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं. राजस्थान दिवस को लेकर हमने निर्णय लिया है. अब राजस्थान दिवस चैत्र शुल्क प्रतिपदा को मनाया जाएगा.
राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए आज 3 पॉलिसी आज लॉन्च की हैं हमने लगातार हमारी पॉलिसी लॉन्च की है. इन पॉलिसियों को इसलिए लाया जा रहा कि उद्यमी को कोई दिक्कत नहीं हो. पहले के लोग शक्ल देख कर पॉलिसी लाते थे. लेकिन हम जरूरत देख कर पॉलिसी लाते हैं.
इसलिए हमने तीन महत्वपूर्ण नीतियां लॉन्च की है. तीनों नीतियां प्रदेश के विकास में अहम साबित होगी. हम नीति के अनुसार कार्य करते हैं दो साल में 34 नीतियां लॉन्च की हैं. सरकार बनते ही विकसित राजस्थान की योजना बनी है. सवा दो साल पहले लोग परेशान थे ना कोई नीति थी ना कोई निर्णय था.
केन्द्र का पैसा और योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही थी. सरकार बचाने की कवायद चल रही थी,जनता की किसी को परवाह नहीं थी. होटलों में रहने से काम नहीं चलता. धरातल पर उतर कर काम करना होता है. योजनाएं ऐसे ही नहीं बनती बहुत ऊर्जा लगती है. हम घोटाले करने वालों को भी जेलो में डाल रहे हैं. पहले JJM में कितने घोटाले हुए सभी जानते हैं.
दो दिन पहले दिल्ली में था, JJM में MoU करने वाला पहला राज्य है. 8 लाख करोड़ से ज्यादा MoU धरातल पर उतर चुके हैं. पहले कितने MoU हुए और कितने जमीन पर उतरे सभी जानते हैं ? समिट के पहले जापान गया था. हाल में होंडा ने राजस्थान में EV बनाने का MoU किया है जल्द काम शुरू होगा. नव डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शुरू किया. हर जिले में कुछ ना कुछ खास है. ऐसे में वहां पर होने वाले प्रोडेक्शन की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा सकती हैं.