जैसलमेर: AC में शॉर्ट सर्किट से प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, बस में सवार थे 16 यात्री, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर: AC में शॉर्ट सर्किट से प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, बस में सवार थे 16 यात्री, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर: जैसलमेर के नाचना से बड़ी खबर मिल रही है. AC में शॉर्ट सर्किट से प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई. नाचना से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट बस में आग लग गई. गुजरात के धानेरा के पास तड़के करीब 3:30 बजे बड़ा हादसा हुआ. 

16 यात्री बस में सवार थे, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे, हादसे में एक यात्री बुरी तरह झुलस गया. घायल यात्री को धानेरा अस्पताल से पालनपुर रैफर किया. डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक है. 

अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई. मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया. बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हुआ. स्वागत ट्रेवल्स की बस हाल ही में नाचना-अहमदाबाद रूट पर शुरू हुई थी. संचालक निर्मल रैयानी ने टीम को मौके पर भेजने की बात कही.

जैसलमेर के नाचना से बड़ी खबर: 
-AC में शॉर्ट सर्किट से प्राइवेट बस में लगी भीषण आग
-नाचना से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट बस में लगी आग
-गुजरात के धानेरा के पास तड़के करीब 3:30 बजे हुआ बड़ा हादसा
-बस में सवार थे 16 यात्री, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
-जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे, हादसे में एक यात्री बुरी तरह झुलसा
-घायल यात्री को धानेरा अस्पताल से पालनपुर किया रैफर
-डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक
-अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें
-मौके पर किया गया प्राथमिक उपचार
-बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर हुआ राख
-स्वागत ट्रेवल्स की बस हाल ही में नाचना-अहमदाबाद रूट पर हुई थी शुरू
-संचालक निर्मल रैयानी ने टीम को मौके पर भेजने की कही बात