जैसलमेरः लाठी क्षेत्र में मिसाइल मिस टारगेट हो गई. फील्ड फायरिंग रेंज से मिसाइल टारगेट से भटक गई. मिसाइल जमीन से हवा में फायर की गई थी. क्षेत्र के भादरिया गांव में मिसाइल गिरी. मिसाइल गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया.
हालांकि मिसाइल गिरने से कोई जनहानि और नुकसान नहीं हुआ. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने सेना के अधिकारियों व ठेकेदार को अवगत करवाया.