जोधपुर : नए साल से ठीक पहले जोधपुर क्षेत्र के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है. 284.12 करोड़ की लागत से 154 सड़क कार्यों की स्वीकृति मिल गई है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आभार जताया है.
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है. जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 284.12 करोड़ की लागत से 154 सड़क कार्यों की स्वीकृति मिली है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र को साझा करते हुए शेखावत ने जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि नए साल से ठीक पहले यह जोधपुर क्षेत्र के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली. इन 486.51 किमी सड़कों से 154 क्षेत्रों के रहवासियों को सीधा सड़क संपर्क मिलेगा.
जिससे हमारे ग्रामीण बहनों-भाइयों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़े अनेक लाभ होंगे. सड़कें उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करती है.