राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने कुमार संगकारा, 3 महीने पहले राहुल द्रविड़ ने छोड़ा था पद

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने कुमार संगकारा, 3 महीने पहले राहुल द्रविड़ ने छोड़ा था पद

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स को नया हेड कोच मिल गया है. कुमार संगकारा टीम के नये हेड कोच बने है. IPL-2026 सीजन के लिए RR के हेड कोच होंगे. विक्रम राठौर लीड असिस्टेंट कोच होंगे. कुमार संगकारा ने रॉयल्‍स के हेड कोच बनने पर कहा कि लक्ष्‍य हमेशा निरंतर है हम आईपीएल जीतना चाहते हैं. यह बदलेगा नहीं. 

बता दें कि 3 महीने पहले राहुल द्रविड़ ने पद छोड़ा था. राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स से किनारा किया था. इसके बाद अब ये जिम्मेदारी संगाकारा को मिली है. संगकारा 2021 से 2024 तक RR के हेड कोच रहे थे.