एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने फिजिकल एआई के युग के लिए अपने रोबोटिक्स विजन पर प्रकाश डाला

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने फिजिकल एआई के युग के लिए अपने रोबोटिक्स विजन पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (एलजी) फिजिकल एआई के नए युग को गति दे रहा है. कंपनी अपने एलजी क्लोइड रोबोट, जिसे पहली बार सीईएस 2026 में पेश किया गया था, के माध्यम से इस तकनीक को फैक्ट्रियों से निकालकर घरों, मोबिलिटी समाधानों, कमर्शियल स्पेस और औद्योगिक वातावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तारित कर रही है. विविध परिवेशों की गहन समझ, अत्याधुनिक रोबोटिक्स तकनीकों और एक मजबूत फिजिकल एआई इकोसिस्टम के बल पर एलजी वैश्विक रोबोटिक्स बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है.

इसे चार आपस में जुड़े हुए प्रमुख आधार संभव बना रहे हैं, जो एलजी को फिजिकल एआई को कारखानों और कमर्शियल स्थानों से घरों तक लाने में सक्षम बनाते हैं:
⦁    दुनिया भर में लाखों कनेक्टेड होम अप्लायंसेज के माध्यम से जुटाए गए दशकों के कंज्यूमर इनसाइट्स और ऑपरेशनल डेटा.
⦁    आवासीय, कमर्शियल और औद्योगिक वातावरण में रोबोटिक्स के विकास का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
⦁    कोर रोबोटिक्स प्रौद्योगिकियां, जिनमें एक्चुएटर्स, मोटर्स और प्रिसिजन मोशन सिस्टम शामिल हैं, जो इंटेलिजेंट मशीनों को भौतिक दुनिया के साथ इंटरैक्ट करने में सक्षम बनाती हैं.
⦁    एलजी ग्रुप के सहयोग से तैयार किया गया एक अनूठा फिजिकल एआई इकोसिस्टम.
जैसे-जैसे फिजिकल एआई विकसित हो रहा है, आपस में जुड़े ये चारों पहलू एक ऐसी तकनीकी रीढ़ और मूलभूत आधार बनाते हैं जो एआई इंटेलिजेंस को वास्तविक दुनिया के भौतिक कार्यों से जोड़ते हैं.

‘जीरो लेबर होम’ की ओर बढ़ते कदम
रोबोटिक्स में अपने दशकों के अनुभव और फिजिकल एआई इकोसिस्टम का लाभ उठाते हुए, एलजी जीरो लेबर होम नामक एक विजन पर काम कर रहा है. भविष्य के इस आवासीय परिवेश में, इंटेलिजेंट रोबोट, कनेक्टेड अप्लायंसेज और एआई ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ घर के कामों को सक्रिय रूप से प्रबंधित करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे. एलजी क्लोइड होम रोबोट इस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ThinQ (थिंक)कनेक्टेड अप्लायंस इकोसिस्टम के साथ सहजता से काम करते हुए, क्लोइड रोजमर्रा की घरेलू गतिविधियों में मदद कर सकता है. साथ ही, यह एआई इंटेलिजेंस और घर के वातावरण के बीच एक भौतिक इंटरफेस के रूप में भी काम करता है.
कुल मिलाकर, एलजी ऐसे घर की कल्पना करता है जो केवल आदेशों का पालन करने से कहीं अधिक काम करे.

दिनचर्या को समझकर, जरूरतों का अनुमान लगाकर और स्वतंत्र रूप से कार्य करके, जीरो लेबर होमका उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक बेहद मूल्यवान चीज देना है: उनके और उनके परिवारों के लिए अधिक समय. एलजी पर्सनलाइज्ड (व्यक्तिगत) और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर (स्थिति के प्रति जागरूक) एआई रोबोट विकसित करने के लिए होम अप्लायंस क्षेत्र में अपने दशकों के नेतृत्व और ThinQ इकोसिस्टम के डेटा को मिलाकर रोबोटिक्स के क्षेत्र में खुद को एक अनूठी स्थिति में रखता है. यह गहरी उपभोक्ता अंतर्दृष्टि 20 वर्षों से अधिक के वास्तविक दुनिया के ऑपरेशनल डेटा पर आधारित हैजो 2003 में इसके पहले क्लीनिंग रोबोट से लेकर विभिन्न कमर्शियल और औद्योगिक अनुप्रयोगों तक फैली हुई हैजिससे सुरक्षित नेविगेशन और प्राकृतिक मानवीय संपर्क सुनिश्चित होता है.

इसके अलावा, यह बुद्धिमत्ता सटीक शारीरिक गतिविधियों के लिए उन्नत एक्चुएटर्स और मोटर्स के एक मजबूत हार्डवेयर आधार से जुड़ी हुई है. यह सब एक व्यापक, समूह-व्यापी फिजिकल एआई इकोसिस्टम के भीतर एकीकृत है, जो एलजी एआई रिसर्च, एलजी इनोतेक, रोबोस्टार, एलजी एनर्जी सॉल्यूशन, एलजी सीएनएसऔर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की संयुक्त क्षमताओं के माध्यम से परसेप्शन, इंटेलिजेंस और एक्शन को सहजता से जोड़ता है. यह इकोसिस्टम एलजी के स्मार्ट फैक्ट्रीसंचालन से और भी मजबूत हुआ है, जहां रोबोटिक्स, डिजिटल ट्विन्स, ऑटोनॉमस लॉजिस्टिक्स और एआई-संचालित स्वचालन पहले से ही बड़े पैमाने पर तैनात हैं, जो निरंतर वास्तविक दुनिया का डेटा और ऑपरेशनल वैलिडेशन प्रदान करते हैं.

DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.