जयपुरः राजस्थान में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के ऊपर बना लो प्रेशर तीव्र होकर डिप्रेशन में तब्दील हुआ है. वर्तमान में डिप्रेशन दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर मौजूद है. डिप्रेशन की आगामी 48 घंटो में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है.
वेदर सिस्टम से आज कोटा,जयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही जोधपुर,उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
अतिभारी बारिश होने की संभावनाः
वहीं 18 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. कोटा,अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी,अतिभारी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. जयपुर,उदयपुर,भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 19 जुलाई को जोधपुर,बीकानेर व अजमेर संभाग में भारी बारिश होने के आसार है. प्रदेश के बचे हुए भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है.