जयपुरः मुहाना थाना क्षेत्र में लड़की के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. परिवहन विभाग ने आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की है. बाइक RJ29 SY 9176 की आरसी सस्पेंड की कार्रवाई शुरू की गई है. साथ ही बाइक सवार दोनों युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की भी प्रक्रिया शुरू हुई है.
बिना PUC व बिना इंश्योरेंस के खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने के आरोप में चालान बनाया. बाइक सवार दोनों युवकों से लाइसेंस वापस लेकर एक साल तक उन्हें लाइसेंस से वंचित रखा जाएगा. आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बहन बेटियों कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं. परिवहन विभाग ऐसे मनचलों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा.