जोधपुर : राजस्थान न्यायपालिका में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. 645 से अधिक अधिकारियों के तबादले हुए. जिला जज,जिला न्यायिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कैडर सहित 645 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए. रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने अलग अलग आदेशों में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है.
जिला जज कैडर में मशरूर आलम खान को जयपुर महानगर-प्रथम स्थित सीबीआई कोर्ट नंबर-5 में विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया. अर्चना मिश्रा को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (वित्त एवं अवसंरचना) हाईकोर्ट जोधपुर, राजीव चौधरी को विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) नंबर-1 जयपुर महानगर प्रथम, देवेंद्र सिंह भाटी को रजिस्ट्रार (न्यायिक) हाईकोर्ट जोधपुर ने नियुक्ति दी.
राजस्थान न्यायपालिका में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:
-महेन्द्र कुमार टांक को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला
-सिद्धार्थ सांदू वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर महानगर के पद पर पदस्थापन
-प्रिया टावरी को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश बालेसर,
-सुरेन्द्र चौधरी को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-5 तथा
-रमेश कुमार करोल अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-7 जोधपुर महानगर नियुक्त
-मनीष अग्रवाल को सेशन जज भ्रष्टाचार मामलात न्यायालय संख्या-1 जोधपुर महानगर
-लोकेन्द्रसिंह शेखावत को पीओ विशेष न्यायालय ईसी अधिनियम जोधपुर महानगर
-रामदेव सांदू को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश बिलाड़ा जोधपुर जिला किया
-राजकुमार चौहान को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-3 जोधपुर महानगर
-प्रेम रतन ओझा को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-1 जोधपुर महानगर
-ललित पुरोहित को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 जोधपुर महानगर
-सुप्रिया जोशी को जज महिला उत्पीड़न प्रकरण न्यायालय जोधपुर महानगर में किया पदस्थापन
-मोहित व्यास को उप निदेशक (कोर्स डायरेक्टर) राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल अकादमी जोधपुर
-वंदना शर्मा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट,एनआई एक्ट प्रकरण न्यायालय नंबर-3 जोधपुर महानगर में पदस्थापित
-वैदेही सिंह चौहान को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हाईकोर्ट जोधपुर
-प्रीतम सिंह को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेंट ट्रिब्यूनल) जयपुर महानगर-द्वितीय
-ज्योति देवी शर्मा को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हाईकोर्ट बेंच जयपुर के पद पर नियुक्ति
-नीरज भामू को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हाईकोर्ट बेंच जयपुर,
-युवराज सिंह गुर्जर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मावली (उदयपुर),
-गोविंद राम मीणा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंबर-3 भीलवाड़ा और
अभिषेक कुमार भार्गव वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भरतपुर पद पर नियुक्त किया.
ट्रेनिंग के बाद RJS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग:
212 RJS अधिकारियों को पोस्टिंग मिली. कविता चारण को अतिरिक्त सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट नंबर 17 की ज़िम्मेदारी मिली. मुख्यालय सांगानेर जयपुर मेट्रोपॉलिटन में जिम्मेदारी मिली. 21 मई तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए.