जयपुरः जयपुर पुलिस ने शहर के गली गली में खुल रहे स्पा और मसाज सेन्टरो के खिलाफ बडा अभियान शुरू कर दिया है. अभियान के शुरूवाती चरण में ही करीबन 70 से अधिक युवक युवतियो को किया गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों की माने तो इन सभी स्पा और मसाज पार्लरो पर गाइडलाइन की पालना नही की जा रही थी.
जयपुर के कई इलाको में संचालिक हो रहे स्पा और मसाज पार्लरो की रोजाना मिल रही शिकायतो के बाद अब पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर पुलिस ने इन पार्लरो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जयपुर के जवाहर सर्किल,श्याम नगर और सोडाला थाना पुलिस ने इलाके में संचालित हो रहे स्पा पार्लरो परछापामार कर करीबन 70 से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया है. शहर के जवाहर सर्किल इलाके में सर्वाधिक स्पा और मसाज पार्लर खुले हुए है. ऐसे में इनके खिलाफ अभियान इसी इलाके से शुरू किया गया है. पुलिस अधिकारियों की माने तो पिछले काफी समय से इन स्पा सेन्टरो पर अनैतिक कार्य होने की शिकायते मिल रही थी. ऐसे में अब अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
जयपुर कमिश्ररेट की तरफ से समय समय पर इन स्पा पार्लरो के संचालने के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की जाती है. गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है की स्पा और मसाज सेंटरो पर पुरूषो और महिलाओ के लिए अलग अलग खंड होने चाहिए. साथ ही सेंटर के किसी भी कक्ष में कुंडी नही होनी चाहिए और जो स्टाफ इन स्पा सेंटरो पर काम करता है. उनके पास मान्यताप्राप्त संस्थान की डिग्री होनी चाहिए. इतना ही नही इन स्पा सेंटरो पर जो भी कस्टमर आते है. उनकी पूरी जानकारी सेंटरो संचालको को एक रजिस्टर में अंकित करनी होगी. लेकिन बात अगर जयपुर की करे तो पुलिस की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना शहर में संचालित 90 प्रतिशत स्पा सेंटर नही कर रहे है. ऐसे में अब अभियान चलाकर इनके खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जाएगी.
जयपुर पुलिस कमिश्रर सचिन मित्तल ने इस अभियान से यह स्पष्ट कर दिया है की शहर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लरो की आड में किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है की शहर की गली गली में धडल्ले से खुल रहे इन स्पा और मसाज सेंटरो पर जल्द ही अंकुश लग सकेगा.