VIDEO: विद्युतीकरण कार्य में बड़ी गड़बड़ी, JDA के 6 विद्युत अभियंताओं को चार्जशीट की तैयारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण में विद्युतीकरण कार्य में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. मामले में आरोपी छह विद्युत अभियंताओं को चार्जशीट देने की तैयारी की जा रही है. राजधानी जयपुर के निवारू खसरा संख्या 3 में जेडीए की ओर से विद्युतीकरण कार्य किया गया था. इस विद्युतीकरण कार्य में गड़बड़ घोटाले को लेकर जेडीए को शिकायत की गई थी. शिकायत पर तत्कालीन जेडीए आयुक्त आनंदी ने मामले की पूरी जांच कराने के आदेश दिए. इसके लिए अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया.

इस कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर छह विद्युत अभियंताओं को पहले जेडीए प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे. इन अभियंताओं ने नोटिस के जवाब दिए, लेकिन जवाब को संतोषजनक नहीं मानते हुए जेडीए प्रशासन अब मामले में चार्जशीट देने की तैयारी कर रहा है. चार्जशीट देने के लिए जेडीए प्रशासन ने फाइल निदेशक अभियांत्रिकी को भेजी है. आपको सबसे पहले बताते कि जांच रिपोर्ट में किन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और किस अभियंता की मामले में क्या मानी गई है अनियमित्ता.

छह विद्युत अभियंताओं का चार्जशीट देने की तैयारी:
-चार्जशीट देने के लिए फाइल भेजी निदेशक अभियांत्रिकी को
-चार्जशीट का प्रस्ताव बनाने के लिए भेजी है फाइल
-जेडीए प्रशासन ने छह विद्युत अभियंताओं को दिए थे नोटिस
-दो अधिशासी अभियंता,तीन सहायक और
-एक कनिष्ठ अभियंता को दिया था कारण बताओ नोटिस
-जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में मामले में मानी थी अनियमितता
-कारण बताओ नोटिस पर अभियंताओं ने दिए थे जवाब
-लेकिन जेडीए प्रशासन ने जवाब को नहीं माना संतोषजनक
-और इन अभियंताओं को चार्जशीट देने की है तैयारी
-सहायक अभियंता यशवंत कुमार शर्मा,सत्येंद्र सिंह मीना और
-मनोज कुमार मीना को दिए नोटिस में कहा गया था कि
-विद्युतीकरण के कार्य का आप द्वारा गुणात्मक एवं
-संख्यात्मक परीक्षण नहीं कर भुगतान हेतु किया गया प्रमाणित"
-JEN द्वारा माप पुस्तिका में किए गए अंकन के आधार पर किया प्रमाणित"
-जो कि घोर अनियमितता व पर्यवेक्षणीय लापरवाही का द्योतक है"
-अधिशासी अभियंता प्रशांत चास्टा और
-विजय कुमार को दिए गए नोटिस में कहा गया था कि
-विद्युतीकरण के कार्य का आप द्वारा बिना मौका निरीक्षण व
-पर्यवेक्षण किए बिना ही संबंधित फर्म को भुगतान किया गया है"
-जो कि घोर लापरवाही एवं अनियमित्ता का द्योतक है"
-कनिष्ठ अभियंता टीकमचंद को दिए कारण बताओ नोटिस में कहा गया था कि
-विद्युतीकरण कार्य का आप द्वारा कोई  ले आउट प्लान,
-डिजाइन तैयार नहीं की गई और ना ही उक्त कार्य का माप पुस्तिका में गुणात्मक
-और संख्यात्मक रूप में सही अंकन किया गया"
-जो कि घोर अनियमितता व कार्य की लापरवाही की श्रेणी में आता है"

इस मामले में जेडीए की ओर से गठित की गई जांच रिपोर्ट में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं. इस जांच रिपोर्ट के अनुसार 1 करोड़ 33 लाख रुपए के विद्युतीकरण कार्य में 8 करोड़ का गलत भुगतान कर फर्म को फायदा पहुंचाया गया. मामले में शामिल इन छह अभियंताओं को जल्द चार्जशीट दी जाएगी. आपको बताते हैं इस जांच रिपोर्ट में किस तरह अनियमित्ताओं को उजागर किया गया है.

मौके पर केबल लगाई कम और कर दिया अधिक का भुगतान:
-3.5 कोर x185 वर्ग मिमी केबल मौके पर लगाई 704 मीटर
-जबकि 903 मीटर लंबाई का केबल का फर्म को कर दिया भुगतान
-फर्म को 86 हजार 847 रुपए का कर दिया अनियमित भुगतान
-3 कोर x185 वर्ग मिमी 11 केवी केबल मौके पर लगाई 12852 मीटर
-जबकि 13440 मीटर केबल का फर्म को कर दिया भुगतान
-फर्म को 3 लाख 50 हजार रुपए का कर दिया अनियमित भुगतान
-मौके पर पाइप लगाए कम और कर दिया अधिक का भुगतान
-मौके पर लगाए गए थे 672 मीटर लंबाई के जीआई पाइप
-जबकि 1100 मीटर लंबाई के जीआई पाइप का कर दिया भुगतान
-इसके चलते फर्म को 1.88 लाख रुपए का किया अनियमित भुगतान
-SITC of cutting मौके पर उपलब्ध थे 13559 मीटर लंबाई में
-जबकि अभियंताओं ने भुगतान किया 14347 मीटर लंबाई में
-इसके चलते फर्म को किया गया 1.35 लाख रुपए का भुगतान
-50 वर्गमीटर इंसुलेटेड रैबिट मौके पर लगाए थे 10445 मीटर लंबाई में
-जबकि फर्म को 10550 मीटर लंबाई में कर दिया गया भुगतान
-इसके चलते फम्र को किया 3098 रुपए का भुगतान
-मौके पर लगाए 19 जबकि भुगतान किया 25 का
-विद्युत खंभे व आइसोलेटर आदि मौके पर लगाए गए थे 19
-लेकिन भुगतान उठाया गया 25 का
-इसके चलते फर्म को किया गया 37 हजार 550 रुपए का अनियमित भुगतान