जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की बड़ी कार्रवाई, सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ शुरू

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की बड़ी कार्रवाई, सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ शुरू

जयपुर : जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की बड़ी कार्रवाई हो रही है. सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है. कोर्ट के आदेश के बाद JDA ने कार्रवाई शुरू की है. न्यू सांगानेर रोड को करीब 160 फीट चौड़ा किया जाना है.

सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों का पहले ही सीमांकन किया जा चुका है. JDA ने करीब 250-260 मकान-दुकानों को नोटिस जारी किए थे. मौके पर करीब दो दर्जन बुलडोजर-पोकलेन मशीनें तैनात हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल और JDA प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद है.

JDA की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में नाराजगी है. 6 अक्टूबर को JDA कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करेगा. रिपोर्ट से पहले सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है. न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण बनाम मुआवजे की मांग को लेकर माहौल गर्म है. विधायक गोपाल शर्मा ने कार्रवाई को उचित ठहराते हुए. न्यायोचित मुआवजे की मांग रखी है.