जयपुर: आवारा श्वानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सभी शहरों में डॉग शेल्टर्स निर्मित किए जाएंगे. शेल्टर्स सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में निर्मित होंगे. स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने यह जानकारी दी.
स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राशि दी है. शहरों में डॉग शेल्टर्स के निर्माण के लिए राशि दी गई है. रवि जैन ने बताया-'सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों से आवारा श्वान हटाए जाने हैं. उन्हें वहां से हटाकर डॉग शेल्टर्स में रखा जाना है.
आवारा श्वानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए बैठक बुलाई जाएगी. प्रदेश भर के निकाय अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी. स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वे इसे बड़ी चुनौती मानते हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना को बहुत बड़ी चुनौती मानते हैं.
इसकी पालना के लिए बुलाई जाने वाली बैठक में रिपोर्ट ली जाएगी. निकाय क्षेत्र में कुत्तों की संख्या, डॉग शेल्टर की संख्या, जरूरी पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी. रवि जैन ने कहा कि मुख्य सचिव को निवेदन किया जाएगा. जिला कलेक्टर्स की बैठक बुलाने के लिए निवेदन किया जाएगा. ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना को लेकर निर्देश दिए जाएं. सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए जाएं.