दौसा : जहरीला कीड़ा काटने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है. मंडावरी थाना क्षेत्र के महारिया गांव का मामला है. आज सुबह करीब 5:00 बजे की घटना बताई जा रही है.
घर में सो रही दो बालिकाओं को जहरीले कीड़े ने काट लिया. बालिका अर्चना (9) और तनुष्का (4) को कीड़े ने काटा. दोनों को परिजनों ने मंडावरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां से किया उन्हें लालसोट जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया.
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मंडावरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. दोनों बालिकाओं के शव को मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा.