मनोहरपुर दौसा NH-148 पर फिर नजर आया रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चलते कार और बस में हुई जोरदार भिड़ंत

मनोहरपुर दौसा NH-148 पर फिर नजर आया रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चलते कार और बस में हुई जोरदार भिड़ंत

जयपुर : मनोहरपुर दौसा NH-148 पर फिर रफ्तार का कहर नजर आया है. ओवरटेक के चलते कार और बस में जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए. कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे. 

वहीं बस सवार लोग खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम में हालात बने हुए हैं. 

सूचना के बाद मौके पर रायसर थाना पुलिस पहुंची है. पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया है. NH-148 गठवाड़ी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने ये हादसा हुआ है.